Lyrics - बाजे बाजे रे बधाई मैया तोरे अंगना || संत रमेश भाई ओझा


बाजे बाजे रे बधाई मैया तोरे अंगना लिरिक्स हिन्दी


बाजे बाजे रे बधाई

मैया तोरे अंगना|

बड़ो अनोखो लाला जायो

श्याम रंग सब के मन भायो

उमंग उमंग सब चले नन्द घर

बांधे बंधना ||1||


नन्द भवन एसो सजवायो

वैकुण्ठहुँ को दियो लजायो

सब लोकन ते घनो सुहायो

टोल टोल गोपी उठ धाईं

गावें मंगना ||2||


ब्राह्मण अपने वेद पढ़त हैं

नन्द बाबा जू दान देत हैं

पाग पिछोरा ग्वाल लेत हैं

गोपिन को दियो लहंगा फरिया

रतन जड़ित कंगना ||3||


नाच नाच के प्रेम दिखायो

नन्द भवन मे धूम मचायो

देत असीस सबन मन भायो

अरी यशोदा रानी तेरो जीवे छंगना ||4 ||


Previous Post Next Post